फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Data science and AI will also be taught at CSA

Kanpur News: सीएसए में डेटा साइंस और एआई की भी होगी पढ़ाई

Fri, 24 Oct 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Data science and AI will also be taught at CSA
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) अब तकनीकी शिक्षा के नए युग की ओर कदम बढ़ा रहा है। विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस के साथ-साथ डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज ने इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगामी शिक्षण सत्र से इनमें प्रवेश प्रारंभ किए जाएंगे। सीएसए के इटावा स्थित कृषि अभियंत्रण संकाय में पहले से ही बीटेक और एमटेक के विभिन्न कार्यक्रम संचालित हैं। कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह के निर्देशन में संकाय ने नए पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन


अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज में बीटेक कृषि अभियंत्रण, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही एमटेक कृषि अभियंत्रण और एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भी हर वर्ष विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed