फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dane Indians won the match Deyrdevels

डेन इंडियंस, डेयरडेवेल्स ने जीता मैच

Thu, 25 Feb 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 25 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dane Indians won the match Deyrdevels

गौरव रस्तोगी और संजीव दीक्षित के शानदार खेल की बदौलत डेन इंडियंस ने डेन नाइटराइडर्स को 14 रन और डेन डेयरडेवेल्स ने डेन किंग्स इलेवन को 6 विकेट से हराया। गौरव और संजीव को मैन आफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


अमर उजाला, डेन अंबे केबल नेटवर्क ‘डीपीएल टी-20’ क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच डेन इंडियंस और डेन नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। डेन इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 140 रन बनाए। जय कुमार 33, गौरव रस्तोगी 30, आकाश रावत 27 और हर्षित जायसवाल ने 26 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


जवाब में डेन नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। आशीष पांडेय ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। डेन इंडियंस के लिए गौरव रस्तोगी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। अनुराग, जय कुमार, हर्षित ने एक-एक विकेट लिया। दूसरा मैच डेन डेयरडेवेल्स और डेन किंग्स इलेवन के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 133 रन बनाए। संजीव दीक्षित की गेंदबाजी के आगे किंग्स इलेवन के बल्लेबाज टिक नहीं सके। संजीव ने 34 रन देकर दो विकेट झटके।

जवाब में डेयरडेवेल्स की टीम ने प्रकाश बाजपेई 37, सुयश गुप्ता 27 और संजीव नाट आउट 11 रन की मदद से 13 ओवर में चार विकेट खोकर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि एडीएम सिटी अविनाश सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ऊषालाल, एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव, हिमांशु तिवारी, कमल उत्तम, रमन अरोड़ा, हरजीत, संजय बरतरिया, राजेश सिंह आदि  मौजूद रहे।

ग्रेजुएट, सदर्न, एसएएफ चित्रा एकेडमी जीते
कानपुर।
कानपुर केडीएमए क्रिकेट लीग मुकाबले में बुधवार को ग्रेजुएट, साउदर्न, एसएएफ, चित्रा एकेडमी ने मैच जीते। एक मैच टाई घोषित किया गया।

कानपुर साउथ मैदान में ग्रेजुएट और प्रिंस क्लब के बीच मैच हुआ। ग्रेजुएट की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए। जवाब में प्रिंस की टीम 95 रन पर आलआउट हो गई। पालिका टर्फ में हुए मुकाबले में सदर्न ने रोलैंड को 168 रन से हराया। रोलैंड की टीम अतुल मौर्या और धर्मेंद्र सिंह की कहर बरपाती गेंदों के आगे 93 रन पर सिमट गई।


दोनों ने पांच-पंाच विकेट चटकाए। एसएएफ मैदान में एसएएफ ने एयरफोर्स की टीम को 8 विकेट से हराया। एयरफोर्स की टीम ने 141 रन बनाए थे।

चित्रा कालेज मैदान में हुए मुकाबले में चित्रा एकेडमी ने खेरेपति को 3 विकेट से हराया। पालिका मैदान में हुए मैच में तिलक सोसाइटी और एसएसएसए के बीच मुकाबला टाई हो गया। 240 रन के जवाब में तिलक सोसायटी की टीम 35 ओवर में 240 रन बनाकर आलआउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed