{"_id":"6aa1c540b24a41190f0dfdf7","slug":"danced-to-krishna-bhajans-and-bundeli-and-awadhi-folk-songs-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1645781-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कृष्ण भजनों, बुंदेली, अवधी लोकगीतों पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कृष्ण भजनों, बुंदेली, अवधी लोकगीतों पर झूमे
विज्ञापन
कानपुर। अर्मापुर स्थित विश्वनाथ पहलवान व्यायामशाला में समाज सेवा समिति के बैनर तले भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कान्हा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर लोकगीतों का कार्यक्रम भी हुआ।
लोक गायक अंगद राम ओझा, आरोही साहनी एवं महक गुप्ता के कृष्ण भजनों और बुंदेली, अवधी लोकगीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं महामंत्री रविंद्र यादव ने बताया कि समाज में सनातन संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में राजेश यादव, राजीव सिंह, छबि लाल यादव, धर्मेंद्र सिंह, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।