{"_id":"57ee10a14f1c1b240e574208","slug":"damaged-a-chambal-bridge-which-is-connecting-the-up-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-एमपी काे जाेड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त, अावागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-एमपी काे जाेड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त, अावागमन ठप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
पुल क्षतिग्रस्त हाेने के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने पुल से अावागम बंद करा दिया।
- फोटो : अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अाैर मध्य प्रदेश काे जाेड़ने वाला चंबल नदी का पुल क्षतिग्रस्त हाे गया है। पुल के बीचाे बीच गहरी दरारें पड़ गर्ई हैं। तड़के सुबह इसपर लाेगाें की नजर पड़ी ताे हड़कंप मच गया। अानन-फानन में इसकी सूचना लाेगाें ने पुलिस व प्रशासन काे दी। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने भारी वाहनाें के अावागमन पर राेक लगा दी है।
दरअसल यह वही पुल है जिसके सहारे यूपी से लाेग एमपी अाैर वहां से यूपी अाते हैं। इसकी हालत पिछले कुछ सालाें से बेहद खराब हाे चुकी है। स्थानीय लाेगाें का अाराेप है कि पुल के ऊपर से क्षमता से अधिक लाेडेड वाहन गुजरते हैं। इससे पुल के बीचाे बीच गहरी दरारें पड़ गर्ई अाैर समय रहते इसे सही नहीं कराया गया ताे यह कभी भी गिर सकता है। फिलहाल प्रशासन ने पुल के मरम्मतीकरण के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन