Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dam Chargers and Matador Foam XI register wins

Kanpur News: डैम चार्जर्स और मेटाडोर फोम एकादश ने दर्ज की जीत

Mon, 16 Nov 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dam Chargers and Matador Foam XI register wins
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग संडे लीग के नौवें संस्करण का रविवार को आगाज हुआ। पहले दिन डैम चार्जर्स ने कानपुर हीरोज को पांच विकेट से मात दी। मेटाडोर फोम एकादश ने फोर सीजन (16 टू 60) को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर कानपुर हीरोज ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन बनाए। संतोष गुप्ता ने 51, रिंकू कुशवाहा ने 37 और राम प्रकाश ने 28 रन का योगदान दिया। जहीरुद्दीन ने चार, अंकित और करन मिश्रा को दो-दो विकेट मिले। डैम चार्जर्स ने शुभम तिवारी की 95 रन की नाबाद विस्फोटक पारी और रजत मिश्रा के 59 रन की मदद से 23.4 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। शुभम ने अपनी पारी में पांच छक्के और आठ चौके लगाए। रजत ने एक छक्का और छह चौके जड़े। धर्मवीर ने तीन विकेट लिए। शुभम तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर दूसरे मुकाबले में फोर सीजन (16 टू 60) की टीम 28.5 ओवर में 174 रन पर सिमट गई। धर्मेंद्र शर्मा ने 39, ललित शर्मा ने 36 और दिव्यांशु त्रिवेदी ने 27 रन बनाए। मिशन गुप्ता ने तीन और सौरभ सिंह ने दो विकेट हासिल किए। मेटाडोर फोम एकादश ने शांतनु सिंह के 54, सुंदरम दीक्षित के 38 और सौरभ गुप्ता के 34 रन की बदौलत 27.4 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाकर जीत हासिल की। अनिल गुप्ता और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। मिशन गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed