{"_id":"68e6a7bcb3a30ccfa10a48c9","slug":"dal-di-mitti-on-road-villagers-troubled-by-floods-etawa-news-c-216-1-etw1012-131776-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क पर डाल दी मिट्टी, जलभराव से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क पर डाल दी मिट्टी, जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ीमंगद गांव के मुख्य मार्ग पर पिछले एक साल से कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे और समस्या के निस्तारण की मांग करते हुए एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ दबंगों ने मिट्टी डालकर आम रास्ते को बंद कर दिया है, जिससे जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि आम दिनों में भी गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बरसात के मौसम में स्थिति और दुखदाई हो जाती है। सड़क पर इतना कीचड़ भर जाता है कि घरों तक गंदा पानी पहुंचने लगता है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक इसका समाधान नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि थाना दिवस और तहसील दिवस में कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से सड़क पर डाली गई मिट्टी को हटवाकर जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान चंदवीर सिंह राजावत, रामगोपाल सिंह, राम प्रकाश, हरीचंद्र, इंद्रवीर, वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
एसडीएम ब्रह्मानंद ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ को पत्र जारी कर राजस्व टीम से मौके की जांच कराई जाएगी और समस्या का तुरंत निस्तारण कराया जाएगा।