फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dairy worker dies after being hit by a vehicle while crossing the highway

Kanpur News: हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से डेयरी मजदूर की मौत

Thu, 04 Dec 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dairy worker dies after being hit by a vehicle while crossing the highway
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के चौरा के पास झांसी-कानपुर हाईवे कट से पैदल पार करते समय बुधवार की शाम 7.15 बजे तेज रफ्तार वाहन ने डेयरी मजदूर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चौरा स्थित कामधेनु डेयरी संचालक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मैनपुरी के थाना भोगांव के मोहाली खेड़ा गांव निवासी वालिस्टर सिंह (44) उनकी डेयरी पर काम करते थे। बुधवार शाम किसी काम से पास ही कट से पैदल झांसी-कानपुर हाईवे को पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। तभी कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पास मौजूद लोगों ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से उनको सीएचसी पुखरायां पहुंचाया। वहां डाॅ. राजवीर सिंह ने उनको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजन को देने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed