फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daily target of updating 22000 atm

रोज 22,000 एटीएम होंगे अपडेट

Fri, 18 Nov 2016 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
daily target of updating 22000 atm
डेमो
चलन वाली करेंसी की किल्लत को दूर करने के लिए रिजर्व बैंक का पूरा फोकस एटीएम को चालू कराने पर है। रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश जारी कर रोजाना 22,000 एटीएम को अपडेट करने का लक्ष्य दिया है। शुक्रवार से रिजर्व बैंक ने हर दिन के हिसाब से इसकी मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि लक्ष्य के अनुरूप एटीएम दुरुस्त होते गए तो महज आठ से 10 दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। 
विज्ञापन


नोट बंदी के नौ दिन बाद भी सिर्फ 10 फीसदी एटीएम ही चल पा रहे हैं। एटीएम के संचालन में समस्या आने से ही बैंकों में भीड़ बढ़ी और लोगों को दिक्कत हुई। देश भर में विभिन्न बैंकों के करीब चार लाख एटीएम हैं। वित्त मंत्रालय का इसी बात पर जोर है कि एटीएम से सामान्य तरीके से रुपये निकलने लगें तो नोट बदलवाने वाली व्यवस्था खत्म हो सकती है।
विज्ञापन


इससे बैंकों में सिर्फ रुपये जमा करने और निकासी वाले ही पहुंचेंगे। कम जरूरत वाले लोग एटीएम से रुपये निकालेेंगे। इस व्यवस्था को बनाने के लिए रिजर्व बैंक ने टारगेट तय किया है कि रोजाना करीब 22,000 एटीएम अपडेट किए जाएंगे। इसमें सॉफ्टवेयर अपडेशन से लेकर करेंसी रखने वाली ट्रे में बदलाव किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed