फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dahi-bara eating deteriorated condition of five saints

दही-बड़ा खाने से पांच साधुओं की बिगड़ी हालत

Tue, 06 Sep 2016 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
Dahi-bara eating deteriorated condition of five saints
डेमो
फर्रुखाबाद के गमा देवी मंदिर के पांच साधू विषाक्त भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इन साधुओं को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित गमा देवी मंदिर में सोमवार की रात जगदेव महाराज दंडी स्वामी ने मंदिर में बनी उरद व चना की दाल, रोटी और दहीबड़ा खाया था।

मंगलवार की तड़के जगदेव महाराज समेत नन्हे बाबा, रामा स्वामी, रामस्वरूप बाबा, बाबा हरिशचंद्र की अचानक तबियत  खराब हो गई। सुबह प्रताप यादव मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे तो वहां पर साधुओं की तबीयत खराब देख प्रताप यादव ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। मोहल्ले के अंबरीश चौरसिया, संजय गुप्ता, सीपी पाठक, धर्मेद्र जोशी समेत काफी संख्या में लोग वहां पर आ गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस से सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

मामले की सूचना पर मोहल्ले के लोग साधुओं का हाल लेने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद संजय गुप्ता, अंबरीश चौरसिया ने बताया कि साधुओं ने उरद और चना की मिक्स दाल के अलावा दही-बड़ा खाया था। इसी से उनकी हालत खराब हुई है।              
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed