{"_id":"57fe7e114f1c1bc67b28f3f8","slug":"dada-nagar-industrial-sector-new-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र में सात करोड़ से बनेंगी नौ सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र में सात करोड़ से बनेंगी नौ सड़कें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के दादा नगर, फजलगंज और पनकी औद्योगिक क्षेत्र में सात करोड़ रुपये से नौ और सड़कें बनेंगी। यह प्रस्ताव नगर निगम के जोनल अभियंता ने तैयार किया है। ये सड़कें उद्योग बंधु के फंड से बनेंगी। नवंबर में टेंडर होने की संभावना है। बता दें नगर निगम दादा नगर, फजलगंज और पनकी औद्योगिक क्षेत्र में छह करोड़ रुपये से 10 सड़कें पहले ही बनवा रहा है।
औद्योगिक क्षेत्र से 18 करोड़ रुपये सालाना हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य है। हालांकि वसूली सात-आठ करोड़ रुपये ही हो पाती है। नियम के मुताबिक 60 फीसदी औद्योगिक क्षेत्र के विकास में ही खर्च करने होेते हैं। चूंकि यह पैसा नगर निगम के पास होता है। इस कारण इस मद से विकास कार्य में परेशानी नहीं आती। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फजलगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे से फायर स्टेशन तक चौड़ीकरण, फजलगंज में ही कनौडिया पेट्रोल पंप से रेलवे पार्क तक सड़क निर्माण, पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट नंबर पांच में दो सड़कें, साइट नंबर दो तीन व चार में एक-एक सड़क और दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो सड़कें बनेंगी।