{"_id":"5908cb974f1c1bcc3a44367b","slug":"dacoit-raju-singh-fire-on-pharmacist","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदित डकैत का आंतक, दिनदहाड़े फार्मेसिस्ट पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदित डकैत का आंतक, दिनदहाड़े फार्मेसिस्ट पर बरसाईं गोलियां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 03 May 2017 12:55 AM IST
सार
जानलेवा हमले में बाल-बाल बचा स्वास्थ्य कर्मी
बाइक पर जा रहे थे फतेहगंज स्वास्थ्य केंद्र
दस्यु सरगना के खिलाफ कर्वी में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवोदित दस्यु सरगना ने बाइक से अस्पताल जा रहे फार्मासिस्ट पर गोलियां बरसाईं। गोलीबारी में वह बाल-बाल बचे। उसने भाग कर जान बचाई।
कर्वी (चित्रकूट) के पुरानी बाजार निवासी प्रेमचंद्र सिंह (28) पुत्र जगतनारायण फतेहगंज स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट पद पर तैनात हैं। वह बाइक से रोजाना ड्यूटी पर आते-जाते हैं।
मंगलवार को सुबह वह बाइक से स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। कोल्हुवां गांव के नजदीक चितहाईन मोड़ पर आधा दर्जन सशस्त्र साथियों के साथ मौजूद नवोदित दस्यु सरगना राजू सिंह ने उसे आवाज देकर रुकने को कहा। लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। डकैतों को देखकर उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी।
फार्मेसिस्ट को भागते देख दस्यु सरगना ने राइफल से उस पर दो फायर झोंक दिए। वह गोलीबारी में बाल-बाल बचे। स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी चिकित्साधीक्षक डा.अनूप शुक्ला को बताई। चिकित्साधीक्षक के साथ फार्मेसिस्ट ने फतेहगंज थाने में घटना की तहरीर दी। फतेहगंज थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं बल्कि कर्वी का है। लिहाजा रिपोर्ट कर्वी कोतवाली में दर्ज होगी।
विज्ञापन
फार्मेसिस्ट ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर डकैत राजू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। कोतवाली प्रभारी साजिद अली खां ने बताया कि फार्मेसिस्ट की तहरीर पर दस्यु सरगना राजू सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।