{"_id":"5908d3ab4f1c1b6e50440fd5","slug":"dacoit-babuli-gang-devide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस खूंखार डाकू ने अपना ही दाहिना हाथ काट फेंका!, वजह जान चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस खूंखार डाकू ने अपना ही दाहिना हाथ काट फेंका!, वजह जान चौंक जाएंगे आप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 05 May 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
डाकू बबुली कोल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात लाख के इनामी डाकू सरगना बबुली कोल का आंतक पूरे चित्रकूट में फैला है। इसलिए इस खूंखार डाकू के नाम से पूरा इलाका थर-थर कांपता है। बबुली के कारनामें आए दिन किसी न किसी अखबार में छपते रहते हैं। मंगलवार को भी बबुली कोल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप चौंक पड़ेंगे। जानकारी मिली है कि 'बबुली कोल ने अपना दाहिना हाथ काट फेंका है।'
विज्ञापन
बबुली कोल के नाम से कांपते हैं लोग
बबुली की बहन से की छेड़छाड
डकैत लवलेश से नाता तोड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार लवकेश ने बबुली की ममेरी बहन से छेड़छाड़ की थी। इस पर सरगना ने उसकी लाठियों से जमकर पिटाई की और राइफल छीन कर गैंग से भगा दिया। चेतावनी दी कि अब गुस्ताखी की तो जिंदा नहीं बचेगा।

डेमो
रिश्ते में बबुली का साला और 50 हजार का इनामी है लवलेश
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव के मजरा कोड़रिया निवासी बबुली की बहन से दो दिन पहले लवलेश कोल ने छेड़छाड़ की थी। युवती के पिता ने इसकी शिकायत बबुली कोल से की। लवलेश की यह हरकत बबुली को नागवार गुजरी। उसने पंचायत के बीच लवलेश कोल को समझाया। लेकिन लवलेश ने युवती और उसके पिता से माफी मांगने से इनकार कर दिया। सरगना के इशारे पर गैंग के सदस्यों ने लवलेश को घेर लिया। उसकी सेमी ऑटोमेटिक राइफल छीन ली। बबुली ने उसे लाठियों से जमकर पीटा। लहूलुहान हालत में गैंग सदस्य उसे कनवाखोह के जंगल में छोड़ कर चले गए। चेतावनी दी कि दोबारा सामने पड़े तो जिंदा नहीं बचेगा। अब लवलेश बीहड़ों में अकेला बचा है। जबकि सरगना के साथ गैंग के एक दर्जन सदस्य हैं।

दाहिना हाथ था, दोबारा सामने पड़ने पर दी मारने की चेतावनी
सूत्रों के मुताबिक मारकुंडी थाना क्षेत्र के घाटा कोलाना गांव निवासी डकैत लवलेश कोल पर यूपी सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। दस्यु सरगना बबुली का वह रिश्ते में साला है। अभी तक गैंग में उसे सरगना का दाहिना हाथ माना जाता रहा है। बबुली कोल के बाद गैंग में उसकी चलती है। उधर, मानिकपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि उन्हें दस्यु सरगना बबुली कोल द्वारा लवलेश की पिटाई की सूचना मिली थी। खबर पाकर वह फोर्स के साथ गांव गए थे। लेकिन तब तक गैंग जा चुका था।

शादी में किया डांस, बाराती को मारी गोली
दस्यु सरगना बबुली कोल और लवलेश के बीच पाला खिंचने से पहले पूरे गैंग ने मानिकपुर थाना क्षेत्र के टिकुरा कोलान गांव में बिरादरी की लड़की की शादी में जमकर धमाल मचाया। शराब के नशे में धुत दस्यु सरगना समेत पूरे गैंग ने डीजे पर जमकर डांस किया। जमकर हवाई फायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक नाचने के दौरान शराब के नशे में धुत डकैत लवलेश ने एक बाराती को गोली मार दी। किस्मत अच्छी थी कि गोली ऊपर से निकल गई। गैंग सदस्यों ने असलहों के दम पर बारात लेकर आई बोलेरो छीन ली। गैंग के कुछ सदस्य बोलेरो में बैठ कर मानिकपुर कस्बे आए और दुकान खुलवा कर शराब खरीदी। सूरज निकलने से पहले गैंग निकल गया।