{"_id":"5e39512e1f0740617716f5e2","slug":"cylinder-caught-fire-while-making-mid-day-meal-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: मिड-डे-मील बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: मिड-डे-मील बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप
Tue, 04 Feb 2020 04:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Feb 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के एसबीएस इंटर कालेज में मिडडे-मील बनाने के दौरान सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। लपटें देखकर परीक्षा दे रहे बच्चों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने सिलिंडर को परिसर में लाकर डाला। दहशत में छात्र कालेज की छत पर चढ़ गए।
यह खिड़कियों के छज्जों की मदद से कूदकर बाहर निकले। वहीं शिक्षकों ने अन्य छात्रों को बाहर निकाला। पुलिस ने सिलिंडर में लगी आग बुझाई। शहर के सेठ बासुदेव सहाय इंटर कालेज (एसबीएस इंटर कालेज) मकरंदनगर में मंगलवार को पहली पाली में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा चल रही थी।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे कालेज के किचन में मिडडे- मील बन रहा था। लीकेज से सिलिंडर में आग लग गई। खाना बना रहीं रसोइया आशा राजपूत, सोनम गुप्ता, भागवता देवी चीख-पुकार करती हुई किचन से बाहर निकल आईं। सहायक अध्यापक मनोज कुमार पाठक कर्मचारियों की मदद से लपटों से घिरे सिलिंडर को किचन से बाहर निकालकर प्रार्थना स्थल पर लाए।
विज्ञापन
वहीं सिलिंडर से लपटें उठती देख शिक्षकों और बच्चों की बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ बच्चों को शिक्षकों ने गेट के बाहर निकालकर सड़क और दूसरे भवन में कर दिया। इस बीच कुछ बच्चे दहशत में छत पर चढ़ गए। यह छत से खिड़कियों के छज्जे के सहारे कूद कर स्कूल से बाहर निकले।