फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cylinder burst with a loud bang in Orai, accident happened while making tea, two children got burnt

Orai Cylinder Blast: तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, चाय बनाते वक्त हुआ हादसा, पड़ोस के दो बच्चे झुलसे

Sat, 30 Dec 2023 02:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Dec 2023 02:27 PM IST
सार

Orai News: शहर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में चाय बनाते समय तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। पहले रेग्युलेटर में आग लगी और फिर सिलेंडर जलने लगा था। हादसे में दो बच्चे झुलस गए।

विज्ञापन
Cylinder burst with a loud bang in Orai, accident happened while making tea, two children got burnt
,orai cylinder blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई के शहर कोतवाली क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे एक घर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इस हादसे में घर का सामना जल गया। पड़ोस के एक घर में पर्दा जलने से वहां मौजूद दो किशोर झुलस गए, जिनका इलाज कराया गया। घटना से बस्ती में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर आठ के नया रामनगर निवासी रघुनाथ नामदेव के घर यह घटना घटी। उनके अनुसार पत्नी जामवती सुबह चाय बना रही थीं। गैस पर चाय बनाते वक्त अचानक रेग्युलेटर में आग लग गई। इसे देख वह बुझाने की कोशिश करने लगीं। जब नहीं बुझी, तो उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन

इससे घर में मौजूद सभी घबरा गए और बाहर आ गए। शोर सुन पड़ोसी पहुंच गए और मदद के लिए उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती गई और सिलेंडर के अंदर पहुंच गई। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस के दो बच्चे झुलसे
धमाके के साथ आग फैल गई और पूरे घर का रखा सामान जल गया। आग की लपटें पड़ोस के एक घर तक पहुंची, इससे उस घर का पर्दा जल गया। इससे वैभव सोनी पुत्र पवन सोनी और और केशन सोनी पुत्र प्रदीप सोनी भी झुलस गए। पीड़ितों की इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी है। शहर कोतवाली प्रभारी का कहना है नुकसान और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed