{"_id":"62441736591792577b7dbb18","slug":"cylinder-burst-in-kanpur-6-injured-including-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, मासूम समेत 6 घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, मासूम समेत 6 घायल, तीन की हालत गंभीर
Wed, 30 Mar 2022 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 30 Mar 2022 02:11 PM IST
सार
जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सकरापुर गांव के देररात खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने व सिलेंडर के फटने से एक मासूम समेत 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में विकासखंड बिधनू के सकरापुर गांव में देर रात खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर से फटने से मासूम समेत 6 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने सभी घायलों को नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां महिला समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सकरापुर निवासी भैयालाल पाल की बहू पुष्पा मंगलवार देर रात रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया, जिसमे पुष्पा आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाका इतना तेज था कि मकान की दो दीवारें ढह गई। आग और दीवार गिरने से चपेट में आए मासूम वैष्णवी (7) समेत भैया लाल पाल (60) विजयपाल (30) अजय पाल (25) संजय पाल ( 22 ) पुष्पा पाल (27) 6 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
चीखपुकार सुनकर परिजनों और पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को घर से बाहर निकाल कर नौबस्ता मछरिया स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर पुष्पा और भैयालाल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
बिधनू थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।