{"_id":"5844409d4f1c1be221a862b2","slug":"cyber-fraud-stop-with-help-of-iit-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराइए नहीं यूपी में एेसे रूकेगा साइबर फ्राड, अखिलेश सरकार ने लिया है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराइए नहीं यूपी में एेसे रूकेगा साइबर फ्राड, अखिलेश सरकार ने लिया है फैसला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Dec 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
साइबर फ्राॅड पर राेकथाम के लिए उठाए गए कदम
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर में साइबर, फोरेंसिक सेल बनाने पर सहमति बन गई है। इसके जरिये साइबर फ्राड का खुलासा किया जाएगा। वीडियो और कैमरा फोटोग्राफ से अपराधियों को पहचानकर पुलिस को सूचना दी जाएगी। एक साल के प्रोजेक्ट पर करीब 12 लाख रुपये खर्च होंगे।
इस प्रोजेक्ट पर पुलिस (डीजीपी) और आईआईटी स्तर से सहमति बन गई है। अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता इसी महीने संभव है। आईआईटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सीनियर प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि सेल की मदद से कंप्यूटर बेस्ड क्राइम का खुलासा किया जाएगा। डाटा बैंक बनाकर रिकार्ड रखा जाएगा। अभी क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरा या फिर वीडियो कैमरा से अपराधियों की सटीक पहचान नहीं हो पाती है लेकिन सेल की मदद से यह संभव होगा। कितनी भी खराब फोटो या फुटेज को साफ करके अपराधी की सही तस्वीर सामने लाई जा सकेगी। यह यूपी का अपने तरह का अनोखा सेल होगा। इसके जरिये साइबर, फोरेंसिक एक्सपर्ट भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए ट्रेनिंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बैंकिंग फ्राड की छानबीन भी साइबर, फोरेंसिक सेल की मदद से की जाएगी।