फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyber fraud gang busted, three arrested

साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश: कॉल सेंटर चलाने वालों ने एक हजार लोगों के तीन करोड़ ठगे, तीन गिरफ्तार

Tue, 26 Oct 2021 12:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Oct 2021 12:42 AM IST
सार

डीसीपी क्राइम के मुताबिक गिरोह का मास्टरमाइंड रघुवीर है। रघुवीर दिल्ली और दर्शन श्रीवास्तव बदायूं में कॉल सेंटर चलाता था। यहां से लोगों का डाटा लेकर एजेंट से फोन करवाता था। आरोपी तीन-चार तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। किसी को इंश्योरेंस की किस्त में छूट तो किसी को कैश बैक का झांसा देते थे।

विज्ञापन
Cyber fraud gang busted, three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : YakobchukOlena

विस्तार

बीमा कंपनी का अफसर बन ग्राहकों को चूना लगाने वाले साइबर ठगी के गिरोह का क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पर्दाफाश किया है। कॉल सेंटर चलाने वाले मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने देशभर के तकरीबन एक हजार लोगों से तीन करोड़ रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


इस रकम के ट्रांजेक्शन के रिकार्ड मिले हैं। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के मुताबिक तकरीबन एक महीने पहले कल्याणपुर थाने में राहुल महतो ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राहुल के मुताबिक एक शख्स ने फोन कर बताया था कि वह एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी है।
विज्ञापन


उसने उसी दिन प्रीमियम जमा करने के एवज में 30 प्रतिशत कैश बैक देने का लालच दिया। राहुल ने झांसे में आकर 47 हजार रुपये दिए गए नंबर पर जमा कर दिए। इसके बाद न तो उन्हें रसीद मिली और न ही कैश बैक। इस मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच ने चंदौसी (संभल) के अतुल कुमार, भौजपुर विल्सी बदायूं के दर्शन श्रीवास्तव और दिल्ली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के किराडी निवासी रघुवीर कुमार को गिरफ्तार किया। रघुवीर एमसीए तो दर्शन 10वीं पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह देते थे ठगी को अंजाम
डीसीपी क्राइम के मुताबिक गिरोह का मास्टरमाइंड रघुवीर है। रघुवीर दिल्ली और दर्शन श्रीवास्तव बदायूं में कॉल सेंटर चलाता था। यहां से लोगों का डाटा लेकर एजेंट से फोन करवाता था। आरोपी तीन-चार तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। किसी को इंश्योरेंस की किस्त में छूट तो किसी को कैश बैक का झांसा देते थे। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कहकर भी लोगों को शिकार बनाते थे। गिफ्ट भेजने व लोन कराने के नाम पर भी ठगते थे। 

20 खाते मिले, रकम कराई फ्रीज
आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 28 एटीएम कार्ड मिले हैं। क्राइम ब्रांच की पड़ताल में 20 खातों की जानकारी मिली है, जिन्हें फ्रीज कराया गया है। खाते फर्जी दस्तावेजों पर खुलवाए गए। इस वजह से आरोपी ट्रेस नहीं हो सके। क्राइम ब्रांच सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed