फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyber criminals duped a young woman of Rs 15 lakh and forced her into prostitution in kanpur

UP: 'आपकी निजी तस्वीरें वायरल कर देंगे' धमकी दे युवती को देह व्यापार में फंसाया, साइबर अपराधियों ने 15 लाख ठगे

Sun, 15 Feb 2026 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Feb 2026 03:11 PM IST
सार

कानपुर में साइबर अपराधियों ने युवती से 15 लाख रुपये ठग लिए। साथ ही देह व्यापार में फंसा दिया। कल्याणपुर की पीड़िता ने युवती समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई है। पीड़िता से आोरपियों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की, इसके बाद निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन
Cyber criminals duped a young woman of Rs 15 lakh and forced her into prostitution in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

साइबर अपराधियों ने कानपुर के कल्याणपुर की युवती की तस्वीरें और निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर 15 लाख ठगे लिए। और रुपये न मिलने पर उसे देह व्यापार में फंसा दिया। पीड़िता ने एक युवती और अज्ञात अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2023 में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसी फर्जी आईडी से संदेश आने लगे थे। मैसेज में उसकी निजी तस्वीरें होने और उसे वायरल करने की धमकी दी गई। 2024 में नए अकाउंट से मैसेज आने लगे। 
विज्ञापन


कुछ ऐसे फोटो के बारे में बताया गया जिसकी जानकारी सिर्फ उन्हें ही थी। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यह फोटो दोस्तों, मोहल्ले और जान पहचान वालों को दे दी जाएंगी। पीड़िता ने मना किया तो 2024 से अब तक करीब 15 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। उनके पास रुपये खत्म हो गए तो आरोपियों ने उनसे देह व्यापार कराया और कई जगह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य जानकारियों को ट्रेस कराया जा रहा है। एफआईआर देह व्यापार, जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed