{"_id":"688924e1e3d17cbe5b0daeac","slug":"current-is-running-on-the-bamboo-pole-faults-occur-every-day-kanpur-news-c-226-1-sknp1004-107439-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बांस-बल्ली पर दाैड़ रहा करंट, आए दिन होते फाॅल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बांस-बल्ली पर दाैड़ रहा करंट, आए दिन होते फाॅल्ट
विज्ञापन
सहज्योरा गांव में बल्ली के सहारे घरों के लिए जाते केबल।
- फोटो : संवाद
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के सहज्योरा गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई गई है। गांव में बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे जर्जर बिजली तार आए दिन टूटकर सड़क पर गिरते हैं जिससे राहगीरों में अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
गांव के लोगों को करीब एक दशक पहले बिजली कनेक्शन जारी किए गए थे। विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीणों ने बांस-बल्ली के सहारे लंबी दूरी तक तार दौड़ा दिए। यह सड़क पर झूलते रहते हैं। तेज हवा के झोंके से इनके गिरने की आशंका बनी रहती है। ग्राम प्रधान अश्वनी शुक्ला ने बताया कि कई बार शिकायत विभागीय अधिकारियों से की लेकिन जिम्मेदारों ने सुनवाई नहीं की। फाॅल्ट की समस्या भी आम हो गई है।
चार माह पहले एक राहगीर के ऊपर बिजली तार टूटकर गिर गया था। गनीमत रही कि उस समय बिजली नहीं थी। चौबेपुर उपखंड अधिकारी देवव्रत आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। ग्रामीण इसकी शिकायत करेंगे तो पोल व लाइन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा।