{"_id":"68979256b08b0092740191c1","slug":"cub-krupa-looked-happy-to-meet-her-aunt-and-siblings-etawa-news-c-216-1-etw1004-129225-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मौसी और भाई-बहनों से मिलकर खुश दिखी शावक कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मौसी और भाई-बहनों से मिलकर खुश दिखी शावक कृपा
विज्ञापन
सफारी पार्क में भाई बहनों को देखता शावक कृपा ।
- फोटो : संवाद
इटावा। रक्षाबंधन पर शेरनी रूपा की शावक कृपा को उसकी मौसी नीरजा एवं उसके अन्य भाई बहनों से मिलाया गया। शनिवार को शावक कृपा को नियोनेटल हाउस से ब्रीडिंग सेंटर में रह रहे शावक अज्जू, जया, आशी एवं शेरनी नीरजा के तीनों शावकों के पास ले जाया गया। इटावा सफारी पार्क के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि शेरनी नीरजा की ओर से पहले तो अपने तीनों शावकों के साथ शावक कृपा को देखकर अच्छा व्यवहार किया गया लेकिन थोड़ी देर में ही वह कुछ आक्रामक होने लगी। इसके बाद शावक कृपा को वहां से हटाना पड़ा जबकि शेरनी नीरजा के तीनों शावकों को देखकर शावक कृपा अत्यन्त ही प्रफुल्लित नजर आ रही थी।
शेरनी नीरजा के तीनों शावकों को लगभग छह माह की उम्र पूर्ण करने के बाद माह अक्तूबर में शेरनी नीरजा से अलग किया जाएगा, तब रूपा के शावक कृपा को इन तीनों शावकों से पुनः मिलाने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान में सफारी में वास कर रहे सभी शावकों को आपस में अच्छी बांडिग कराने के उपरांत भविष्य में इनको पर्यटकों के लिए सफारी में अवमुक्त किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त शनिवार से इटावा सफारी पार्क में प्रकृति चित्रण केंद्र में प्रवेश शुल्क समाप्त करने के कारण सफारी भ्रमण करने के लिए आये सभी पर्यटकों को प्रकृति चित्रण केंद्र का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे सभी पर्यटक काफी प्रसन्न थे।