फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSK, Nice Gold, and Aspiris XI won their matches.

Kanpur News: सीएसके, नाइस गोल्ड और एस्पिरिस इलेवन ने जीते मैच

Wed, 04 Feb 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
CSK, Nice Gold, and Aspiris XI won their matches.
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में सोमवार शाम को हुए मैच में सीएसके इलेवन ने राइजिंग सुपर स्टार्स को 58 रन से और नाइस गोल्ड इलेवन ने रॉयल फिनिशर्स को नौ विकेट से हराया। तीसरे मैच में एस्पिरिस इलेवन ने कानपुर क्रिकेटर्स को 50 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


मनीष मल्होत्रा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मैच में सीएसके इलेवन ने 25 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। टीम से महेंद्र सिंह ने 79 व एम यादव ने 68 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में आदर्श ने दो व करन ने एक विकेट चटकाया। वहीं राइजिंग सुपर स्टार्स की पूरी टीम 20.4 ओवर में 154 रन ही बना सकी। टीम से ईशु ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नीतीश गुप्ता ने चार विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच नीतीश गुप्ता को चुना गया।
विज्ञापन


जेम्स मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में रॉयल फिनिशर्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 150 रन बनाए। टीम से पंकज पांडेय ने 30, राहुल यादव ने 29, बृजेश ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में संतोष गुप्ता ने पांच विकेट लिए। वहीं नाइस गोल्ड इलेवन ने 18 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अमन ने 81, फराज ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल यादव ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच संतोष गुप्ता को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंटोरा स्कूल मैदान पर हुए तीसरे मैच में एस्पिरिस इलेवन ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन बनाए। टीम से अजय पांडेय ने 50 व अंकुश चौहान ने 55 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य गोयल ने दो, हिमांशु तिवारी, प्रह्लाद सिंह, अंकित राय व आशीष शुक्ला ने एक-एक विकेट झटका। वहीं कानपुर क्रिकेटर्स की पूरी टीम 18.5 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। टीम से अभिषेक प्रताप ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास अग्निहोत्री ने तीन विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब विकास अग्निहोत्री को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed