{"_id":"68eac2142c1922207a0112c9","slug":"csjmus-azad-house-emerged-champion-in-the-kho-kho-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-133041-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खो-खो प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू का आजाद हाउस बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खो-खो प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू का आजाद हाउस बना चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में शारीरिक शिक्षा विभाग के नवनिर्मित एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को हुई खो-खो प्रतियोगिता में आजाद हाउस चैंपियन बना। इससे पहले हुए सेमीफाइनल में आजाद हाउस ने भगत सिंह हाउस को आठ अंकों से हराया।
वहीं महाराणा प्रताप हाउस ने शिवाजी हाउस को तीन अंकों से पराजित किया। फाइनल में आजाद हाउस ने महाराणा प्रताप हाउस को एक अंक से मात दी। प्रतियोगिता में आजाद हाउस के कुतुबुद्दीन अहमद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और आयुष सिंह को सर्वश्रेष्ठ चेजर तथा महाराणा हाउस की कौशिकी को सर्वश्रेष्ठ रनर और सुधांशु को सर्वश्रेष्ठ डाइव का खिताब मिला।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. ओम शंकर गुप्ता, डॉ. योगेंद्र कुमार पांडेय, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने फीता काटकर किया। चार हाउसों के बीच हुई प्रतियोगिता में करीब 184 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की। मौके पर डॉ. आरपी सिंह, डॉ. प्रभाकर पांडेय, अभिषेक मिश्रा, सौरभ तिवारी, अश्वनी मिश्रा, मोहित तिवारी, राहुल दीक्षित, धर्मेंद्र चौहान, शोभित दीक्षित आदि मौजूद रहे।