फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU to Prepare Students for the Fashion Industry

Kanpur News: फैशन इंडस्ट्री के लिए छात्रों को तैयार करेगा सीएसजेएमयू

Wed, 01 Apr 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
CSJMU to Prepare Students for the Fashion Industry
कानपुर। तेजी से बदल रही फैशन इंडस्ट्री के अनुरूप छात्रों को तैयार करने के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीवोक फैशन एंड अपैरल डिजाइन कोर्स की शुरुआत की जा रही है। नए सत्र से शुरू होने वाले इस कोर्स में 30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। फैशन और डिजाइनिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह कोर्स एक बेहतर अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस कोर्स में छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज पर विशेष जोर दिया जाएगा। गारमेंट डिजाइनिंग, टेक्सटाइल की समझ, फैशन इलस्ट्रेशन, पैटर्न मेकिंग और इंडस्ट्री आधारित ट्रेनिंग के जरिये छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट वर्क के माध्यम से उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव भी मिलेगा, जिससे उनकी कौशल क्षमता मजबूत होगी। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, फैशन कंसल्टेंट, गारमेंट प्रोडक्शन मैनेजर और रिटेल मैनेजर जैसे पदों पर कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा वे अपना बुटीक या फैशन ब्रांड भी शुरू कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार आज के समय में फैशन इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है और इसमें कुशल पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स छात्रों को इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर आस्था मनचंदा ने बताया कि इस कोर्स में छात्रों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में पहली बार फैशन डिजाइनिंग में डिग्री कोर्स की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed