फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU students will now get 10 marks for attendance as well, university issued order

Kanpur News: सीएसजेएमयू के छात्रों को अब उपस्थिति के भी मिलेंगे 10 अंक, विवि ने जारी किया आदेश

Fri, 07 Mar 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
CSJMU students will now get 10 marks for attendance as well, university issued order
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय - फोटो : छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में अब छात्रों को उपस्थिति के भी अंक मिलेंगे। इसके लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। शतप्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र 10 अंक तक पा सकते हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह आदेश कानपुरनगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया व इटावा स्थित सभी महाविद्यालयों को भी जारी किया है। आंतरिक परीक्षा के तहत अंक देने की जिम्मेदारी काॅलेजों की होगी। इसके अलावा विवि ने स्वयं पोर्टल पर 11 विषयों का विकल्प भी छात्रों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विवि ने अब इसके भी अंक निर्धारित किए हैं। इसके तहत छात्रों की परीक्षा दो तरह से आयोजित की जाएंगी। इसमें बाह्य और आंतरिक परीक्षा शामिल हैं। बाह्य परीक्षा 75 अंक की होगी, जिसे विवि आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आंतरिक परीक्षा 25 अंक की होगी, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज की होगी। इसमें पांच अंक स्वयं क्विज के, 10 अंक उपस्थिति के और 10 अंक मिड सेमेस्टर, असाइनमेंट या प्रोजेक्ट के होंगे।

वहीं, भारत सरकार के स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) पोर्टल में विभिन्न पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध है। भारत सरकार के निर्देश पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने पोर्टल पर उपलब्ध 11 विषयों के 11 पेपर को विकल्प के रूप में जारी किया है।

इन प्रश्नपत्रों की पढ़ाई छात्र-छात्राएं ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड पर कर सकते हैं। यानी छात्र चाहे तो दो पेपर विवि के और एक पेपर स्वयं पोर्टल का लेकर परीक्षा दे सकते हैं। इसका निर्देश सभी महाविद्यालयों को जारी कर दिया है। इसके पालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।


जिन कॉलेजों को परेशानी वह इसे विवि से साझा कर सकते हैं। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि स्वयं पोर्टल के 11 विषयों का विकल्प छात्रों को दिया गया है। वहीं, गाइडलाइन के अनुसार बाह्य और आंतरिक परीक्षा को बांटा गया है। इसमें उपस्थिति के 10 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed