Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU ranks first among state universities in the region in the QS Sustainability Rankings.

Kanpur News: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में सीएसजेएमयू प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में अव्वल

Wed, 18 Nov 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
CSJMU ranks first among state universities in the region in the QS Sustainability Rankings.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करते हुए क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग-2027 में जगह बनाई है। 47.8 अंकों के साथ विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 1301-1400 के बैंड में स्थान मिला है। एशिया में विश्वविद्यालय 490वें और देश में 61वें स्थान पर रहा है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में सीएसजेएमयू ने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

क्यूएस की ओर से जारी रैंकिंग में दुनिया के 2004 उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। इसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समावेशन, संस्थागत सुशासन और सतत विकास के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। रैंकिंग में सीएसजेएमयू का प्रदर्शन सुशासन और समानता जैसे मानकों पर बेहतर रहा है। विश्वविद्यालय को सुशासन में 100 में से 80.1 और समानता में 62 अंक मिले हैं। पर्यावरणीय स्थिरता में 56 और ज्ञान के आदान-प्रदान में 55.2 अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

पर्यावरणीय प्रभाव के क्षेत्र में 48.8, स्वास्थ्य एवं कल्याण में 48.1, पर्यावरणीय शोध में 45.4 और पर्यावरणीय शिक्षा में 44 अंक मिले हैं। सामाजिक प्रभाव के मानक पर 40.2 और रोजगार एवं उसके परिणामों में 22.2 अंक प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य आने वाले वर्षों में शोध, पर्यावरण संरक्षण, समावेशी शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शन को और बेहतर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विवि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक विकास और शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को भी दिया।


आईआईटी कानपुर की 315वां स्थान, देश में छठी रैंक
कानपुर। क्यूएस की सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में आईआईटी कानपुर को वैश्विक स्तर पर 315वां स्थान मिला है। पिछले साल के मुकाबले आईआईटी पांच पायदान लुढ़क गया है। वर्ष 2026 में 310वीं और वर्ष 2025 में 245वीं रैंक थी। यहीं नहीं वीआईटी वेल्लोर ने भी आईआईटी को पीछे छोड़ दिया है। वीआईटी को विश्व में 295 और देश में चौथी रैंक मिली है। आईआईटी का कुल स्कोर 79.6 है जबकि सीएसजेएमयू का स्कोर 47.8 रहा है। सोशल इंपैक्ट में आईआईटी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आईआईटी को समानता (इक्वैलिटी) में 78.3 अंक, नॉलेज एक्सचेंज में 89.1 अंक, शिक्षा के प्रभाव में 44.6 अंक, स्वास्थ्य एवं कल्याण में 75.7 अंक, रोजगार एवं उसके परिणामों में 91.4 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed