{"_id":"6962bb29efefa6827e0a09d5","slug":"csjmu-hosts-january-meetup-2026-emphasis-on-innovation-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1389409-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू में जनवरी मीटअप 2026 का हुआ आयोजन, नवाचार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू में जनवरी मीटअप 2026 का हुआ आयोजन, नवाचार पर जोर
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के आत्मोदय हॉबी क्लब काउंसिल के अंतर्गत कोड विद्या क्लब (कोडिंग क्लब) एवं कानपुर एआई के संयुक्त तत्वावधान में जनवरी मीट-अप 2026 का आयोजन किया गया। यह मीट-अप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी, ओपन सोर्स एवं भविष्य की तकनीकी संभावनाओं पर केंद्रित रहा। इसमें नवाचार पर जोर दिया गया ।
इस आयोजन में कानपुर एआई के कोअर्डिनेटर हर्ष त्रिवेदी, समर्थ मिश्र और जूही द्विवेदी, पियूष शाहू ने विचार साझा किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने एआई, टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स, ओपन सोर्स योगदान और इंडस्ट्री में अवसरों पर अपने अनुभव साझा किए। आयोजन के विभिन्न सत्रों के माध्यम से यह निष्कर्ष सामने आया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के समय में हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है। इसके साथ ही छात्रों को यह संदेश दिया गया कि वे केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि प्रैक्टिकल लर्निंग, प्रोजेक्ट्स और कम्युनिटी इन्वॉल्वमेंट पर विशेष ध्यान दें।
इस मौके पर टेक्निकल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीएसजेएमयू, एलेनहाउस, पीएसआईटी एवं केआईटी के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सीएसजेमयू के छात्रों ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। प्रथम पुरस्कार अनुनीत गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार ध्रुव शुक्ला,तृतीय पुरस्कार नितिन सिंह को मिला।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अंशु यादव, यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार, आत्मोदय हॉबी क्लब काउंसिल की कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता तिवारी, तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मामोरिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संचालन दिव्यांश मिश्रा, जतिन गुप्ता एवं नव सृजन ने किया।