फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJM University: Ten thousand failed private student get a chance to take the exam

सीएसजेएम विवि: दस हजार फेल प्राइवेट छात्रों को मिला परीक्षा देने का मौका, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 21 Nov 2022 11:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Nov 2022 11:16 AM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि सत्र 2021 के प्राइवेट छात्र इस साल एक्स के रूप में स्नातक द्वितीय वर्ष में आवेदन करेंगे। द्वितीय वर्ष में पास होने पर वह प्रथम वर्ष में भी पास हो जाएंगे।

विज्ञापन
CSJM University: Ten thousand failed private student get a chance to take the exam
सीएसजेएम विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के दस हजार फेल प्राइवेट छात्रों के लिए अच्छी खबर है। प्राइवेट परीक्षा देने वाले जो छात्र स्नातक द्वितीय वर्ष में फेल हो गए थे, अब उनको दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। अब उनका एक अतिरिक्त साल बर्बाद नहीं होगा। इन छात्रों को 22 नवंबर तक परीक्षा फार्म भरने का समय दिया गया है। 

विज्ञापन


विवि में कोरोना काल में प्रमोट किए गए छात्रों के परिणामों में अभी तक तमाम गलतियां सामने आ चुके हैं। अभी भी सैकड़ों छात्र गड़बड़ियों को दूर कराने के लिए विवि के चक्कर काट रहे हैं। जिन प्राइवेट छात्रों ने सत्र 2021 में फार्म भरा था, उन्हें विवि ने प्रमोट कर द्वितीय वर्ष में भेज दिया।
विज्ञापन


फिर इन छात्रों ने वर्ष 2022 में स्नातक द्वितीय वर्ष में परीक्षा दी लेकिन फेल हो गए। अब इन छात्रों को दूसरे साल के अंकों के आधार पर पहले साल में उत्तीर्ण किया जाना था। इस कारण फेल छात्र पहले साल भी फेल ही माने गए। अब विवि इन छात्रों पर पहले साल से परीक्षा फार्म भरने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर छात्रों ने कहा कि ऐसे तो दो साल बर्बाद हो जाएंगे, जबकि अगर केवल द्वितीय वर्ष के पेपर देने हुए तो एक साल ही खाली जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि सत्र 2021 के प्राइवेट छात्र इस साल एक्स के रूप में स्नातक द्वितीय वर्ष में आवेदन करेंगे। द्वितीय वर्ष में पास होने पर वह प्रथम वर्ष में भी पास हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed