{"_id":"4c07bf5352628635ecc4b41ea1afff2e","slug":"csjm-golden-jubilee-celebrations-begin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज रविवार से हो गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की अगुवाई में यूनिवर्सिटी कैंपस से बिठूर के नानाराव पार्क तक पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
करीब 15 किलो मीटर की यात्रा के दौरान लोगों को स्वस्थ समाज, स्वस्थ नागरिक का संदेश भी दिया गया। फिजिकल एजूकेशन के स्टूडेंटों ने पैदल चलने के फायदे बताए।
विज्ञापन
बताते चलें कि कानपुर यूनिवर्सिटी की स्थापना 1966 में हुई थी। अब 50 साल पूरे हुए, इसीलिए रविवार को पदयात्रा निकाली गई। सुबह सवा सात बजे कुलपति सहित तमाम डीन, डायरेक्टर, एचओडी, शिक्षक, स्टूडेंट प्रशासनिक भवन के पास जमा हुए। सबने कहा पदयात्रा लंबी है लेकिन कुलपति ने उत्साह बढ़ाया और पदयात्रा चल पड़ी।
विज्ञापन
बीच में एक जगह कुछ देर के लिए रुकी, फिर अगला पड़ाव बिठूर का नानाराव पार्क आया। वहां कुलपति ने कहा कि ठान लीजिए तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। यह स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज है।
अब पूरे साल कार्यक्रम होंगे। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव, प्रो. आरसी कटियार, प्रो. संजय श्रीवास्तव, डॉ. आरपी सिंह, पंडित दीनदयाल शोध केंद्र के निदेशक डॉ. रामबाबू गुप्ता, प्रो. सुभाष अग्रवाल, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. प्रवीन कटियार, डॉ. रश्मि गोरे और डॉ. अंशु यादव ने भी यूनिवर्सिटी की उपलब्धि बताई।
पूरे साल ये कार्यक्रम गतिविधियां होंगी
कुलपति सम्मेलन, यूनिवर्सिटी के इतिहास पर पुस्तक का प्रकाशन, पूर्व कुलपतियों का सम्मान, स्वर्ण जयंती का लोगो डिजाइन, व्याख्यानमाला का आयोजन, कवि सम्मेलन और मुशायरा, अंतर विश्वविद्यालयी युवा महोत्सव का आयोजन, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, अंतर विद्यालययी खेल प्रतियोगिता, शिक्षक और कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम।
पैदल गए, कार से लौटे
पदयात्रा से बिठूर पहुंचे अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी कार से लौटे। पदयात्रा के दौरान तमाम लोग थककर चूर हो चुके थे। कुलपति ने बताया कि पदयात्रा एक तरफ की थी।