{"_id":"5d1659dd8ebc3e3ccb2565c8","slug":"csjm-entrance-exam-result-2019-declared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू प्रवेश परीक्षा 2019 का रिजल्ट घोषित, योग में श्याम, बीए-एलएलबी में साहिल टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू प्रवेश परीक्षा 2019 का रिजल्ट घोषित, योग में श्याम, बीए-एलएलबी में साहिल टॉपर
Fri, 28 Jun 2019 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। 22, 23 व 24 जून को विवि व इससे संबद्ध महाविद्यालयों के 42 कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। पहली बार शुरू हुए बीएससी-योग में श्याम जी दीक्षित टॉपर रहे तो बीए-एलएलबी में साहिल गुप्ता ने टॉप किया।
प्रवेश के लिए 29 जून से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। एक जुलाई की रात्रि 12 बजे तक अभ्यर्थियों को विवि की वेबसाइट पर दिए लिंक पर च्वाइस फिलिंग का मौका दिया गया है। दो जुलाई को सीट आवंटित कर दी जाएगी। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्र अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए लिंक university entrance examination result-2019 पर अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर फीड कर देख सकते हैं। जिन विषयों में प्रवेश परीक्षा नहीं हुई थी उनमें सीधे दाखिले दिए जाएंगे। छात्र संबंधित विभाग में जाकर अपना एडमिशन करा सकते हैं।

Trending Videos
कल तक जनरेट होंगे डब्ल्यूआरएन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले के लिए तीस जून से पहले छात्रों को वेब रजिस्ट्रेशन नंबर (डब्ल्यूआरएन) जनरेट करना होगा। रजिस्ट्रार ने बताया कि इसके बाद स्नातक में दाखिले के लिए डब्ल्यूआरएन नहीं जनरेट कर पाएंगे। जबकि परास्नातक के छात्र आगे भी डब्ल्यूआरएन जनरेट कर पाएंगे। फिलहाल उनके लिए कोई अंतिम तिथि नहीं निर्धारित की गई है।
पीपीएन में एससी-एसटी के छात्रों को फिर से मौका
पीपीएन से बीएससी बायोलॉजी, मैथ्स, बीकॉम या फिर बीए करने की चाहत रखने वाले एससी-एसटी छात्रों को फिर से मौका दिया गया है। ऐसे छात्र 29 व 30 जून तक कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के लिए विशेष तौर पर रजिस्ट्रेशन का पोर्टल खोला जा रहा है जबकि परास्नातक के छात्र सात जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

आठ साल से कर रहे योग
नवाबगंज निवासी श्याम जी दीक्षित ने यूनिवर्सिटी में पहली बार शुरू हुए बीएससी योग कोर्स की प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। वह बताते हें कि उनको योग से लगाव है और इसलिए इसमें डिग्री लेना चाह रहे हैं। आठ साल से वह लोगों को योग सिखा रहे हैं। इसकी ट्रेनिंग उन्होंने कुमायूं, उत्तराखंड में 2003 में ली थी।
इस फील्ड में कॅरियर
2015 में पंडित विशंभर नाथ इंटर कॉलेज, रतनलाल नगर में इंटर की परीक्षा में 75 प्रतिशत हासिल करने वाले साहिल गुप्ता ने छत्रपति शाहू जी महाराज द्वारा संचालित बीए एलएलबी कोर्स की प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। दबौली निवासी साहिल इस फील्ड में ही अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं।
लोगों को न्याय दिलाना अच्छा लगता
श्याम नगर निवासी आलोक यादव ने 2012 में इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। आलोक का कहना है कि शुरू से एलएलबी करने का मन था। लोगों को न्याय दिलाना अच्छा लगता है, इसलिए इस लाइन को चुना। विकास नगर निवासी प्रांशी श्रीवास्तव ने बताया कि इंटर व बीएड की परीक्षा 70 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। एमएड के प्रवेश परीक्षा में टॉप होने का श्रेय मेरे सीनियर रामजी व शिव चरन सिंह तथा माता पिता को जाता है।

ये रहे प्रवेश परीक्षा के टॉपर
विषय टॉपर
बीए-एलएलबी साहिल गुप्ता
बीबीए उज्जवल द्विवेदी
बीसीए रजत वर्मा
बीएससी-बायोटेक चित्रा सिंह
बीएससी-योग श्याम जी दीक्षित
बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी अभय गुप्ता
बीएफए-एप्लाइड आर्ट अरुणिमा सचान
बीएफए-पेंटिंअ पल्लवी सिंह
डीफार्मा राकेश कुमार यादव
एलएलबी आलोक सिंह
एलएलएम निवेदिता यादव
एमएड प्रांशी श्रीवास्तव
एमएफए-एप्लाइड आर्ट अखिलेश कुमार
बीपीएड संतोष कुमार
एमपीएड भाष्कर यादव
मास्टर ऑफ सोशल वर्क मयंक वर्मा