{"_id":"79cb24b01c83985baf85c098a2ba5af6","slug":"csa-university-reduced-special-exam-additional-fees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसए ने स्पेशल एग्जाम की अतिरिक्त फीस घटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसए ने स्पेशल एग्जाम की अतिरिक्त फीस घटाई
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 13 May 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल ने मंगलवार को स्टूडेंट को राहत देते हुए स्पेशल एग्जाम देने की अतिरिक्त फीस घटाकर 6500 रुपये कर दी है। इससे पहले तक 50 हजार रुपये फीस ली जाती थी। अब स्टूडेंट को सेमेस्टर एग्जाम की फीस के साथ ही 6500 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।
इसके बाद उन्हें एग्जाम देने का मौका मिल जाएगा। स्टूडेंट की शिकायत और समस्याओं को लेकर मंगलवार को कृषि विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. एलएल गोस्वामी ने की। इसमें शिवांग मिश्रा और सुनील वर्मा सहित चार स्टूडेंट को स्पेशल एग्जाम देने की अनुमति दी गई है।
चिकित्सकीय कारणों से परेशान बीएससी आनर्स चौथे सेमेस्टर के छात्र शिशु आशीष शुक्ला को भी राहत दी गई है। उनकी ओजीपीए बढ़ाई जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव नहीं
कृषि विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। प्रैक्टिकल एग्जाम 18 मई से होंगे। सेमेस्टर एग्जाम 27 मई से शुरू होंगे। कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसएल गोस्वामी ने कहा है कि सभी स्टूडेेंट आकर पेपर दें। अब अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि विश्वविद्यालय के एग्जाम निर्धारित शेड्यूल से कराए जाएंगे।