फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSA: Students can take another chance to pass, they can appear for back papers

सीएसए : छात्रों को पास होने का एक और मौका, दे सकेंगे बैक पेपर

Wed, 25 Feb 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
CSA: Students can take another chance to pass, they can appear for back papers
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में अब विभिन्न सेमेस्टर में फेल छात्रों को पास होने का एक और मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी सेमेस्टर में फेल छात्रों की मांग पर बैक पेपर की अनुमति दी जाएगी। विवि के नियमों के अनुसार छात्र परीक्षा देकर अपने परिणाम सुधार सकते हैं।
विज्ञापन


बैठक में यह भी तय किया गया कि शिक्षक, वैज्ञानिक और अन्य अधिकारियों से संबंधित सभी चल रही जांचें 31 मार्च तक निस्तारित की जाएं। प्रबंध मंडल ने कहा कि मामलों में या तो दोषी को सजा दी जाए या बरी किया जाए, लेकिन निर्णय अविलंब लें। विश्वविद्यालय सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में सदस्य और गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि पिछले एजेंडा के कई कार्य निस्तारित किए गए।
विज्ञापन


कोर्ट में लंबित मामलों के जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक से पहले एक अनौपचारिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्य, डीन और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंध मंडल के सदस्य एमएलसी सलिल विश्नोई, अर्चना पांडेय और विवि की रजिस्ट्रार रेनू सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed