फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSA ragging case reached Human rights commission

मानवाधिकार आयोग पहुंचा सीएसए में रैगिंग का मामला, शराब के नशे में फिर भिड़े सीनियर-जूनियर

Sat, 07 Sep 2019 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
CSA ragging case reached Human rights commission
सीएसए विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में बीते 25 अगस्त की आधी रात जूनियर छात्रों के छात्रावास में घुसकर रैगिंग, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर ने मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग से की है। प्रवीण ने कहा कि इसमें किसी भी बच्चे की जान जा सकती थी। रैगिंग गंभीर मामला है। आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जाए और जूनियर छात्रों से माफी मंगवाई जाए।
विज्ञापन

सीएसए में रैगिंग की जांच पूरी, कल कुलपति लेेंगे फैसला

CSA ragging case reached Human rights commission
सीएसए में भिड़े जूनियर व सीनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला
डीएसडब्ल्यू प्रो. हरेश प्रताप सिंह ने जूनियर छात्रों पर हुए हमले की जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन के पास भेज दी गई है। सोमवार को इस पर कुलपति फैसला ले लेंगे। इसके अलावा 21 जुलाई को शराब के नशे में दो सीनियर छात्रों के बीच हुई मारपीट और पुलिस पर हमले के मामले की रिपोर्ट भी कुलपति को सौंप दी गई है।

सोमवार को इस मामले में भी कार्रवाई हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक मामले में चार छात्रों को एक साल के लिए निष्कासित करने की सिफारिश जांच समिति ने कुलपति से की है। स्कॉलरशिप पर भी रोक लगाने की सिफारिश हुई है। 


 

विवि प्रशासन की लापरवाही से शांत नहीं हो रहा मामला

CSA ragging case reached Human rights commission
सीएसए में भिड़े जूनियर व सीनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला
सीएसए में जूनियर-सीनियर छात्रों के बीच मारपीट और बवाल के मामले शांत होते नहीं दिख रहे। एक नया मामला फॉरेस्ट्री विभाग के तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों के बीच का प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात फेसबुक पर कमेंट करने को लेकर शराब के नशे में दोनों छात्र आपस में भिड़ गए।

गाली-गलौज और बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। नशे में धुत छात्र काफी देर तक एक-दूसरे से भिड़े रहे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में दोनों ने आपसी समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed