फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crusher merchant's death case, Police in search of businessman's pistol

इंद्रकांत हत्याकांड: क्रशर कारोबारी की पिस्टल की तलाश में जुटी पुलिस, लाइसेंसी राइफल घर में मिली

Wed, 16 Sep 2020 01:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Sep 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Crusher merchant's death case, Police in search of businessman's pistol
क्रशर व्यापारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले के कबरई में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत मामले में पुलिस उनकी पिस्टल की खोजबीन में लगी है लेकिन पिस्टल का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि  पिस्टल का लाइसेंस उनकी कार के अंदर मिला था।
विज्ञापन


जवाहर नगर निवासी इंद्रकात के पास पिस्टल थी। जिसे वो साथ लेकर चलते थे। लेकिन घटना के बाद से गायब है। मौत के बाद इंद्रकांत के लाइसेंसी शस्त्रों का पता लगाने के लिए मंगलवार को जांच टीम के प्रभारी कोतवाली चरखारी इंस्पेक्टर विपिन त्रिवेदी उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पर लाइसेंसी राइफल तो घर पर मिल गई लेकिन पिस्टल का कोई सुराग नहीं लग सका। टीम ने मृतक के भतीजे शरद और भाई विजय से मिलकर घर में भी पिस्टल खोजने को कहा। इंस्पेेक्टर ने बताया कि अभी पिस्टल की तलाश की जा रही है। जांच कई एंगल पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी पहुंचे कबरई थाना
आईजी के. सत्यनारायण मंगलवार को सुबह कबरई थाने पहुंचे। घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया। कबरई थानाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने बताया कि पीड़ित के घर जाकर उनके भाई रविकांत और पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी के बयान लिये गए हैं।


एएसपी पर लगाया पक्षपात का आरोप
पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी ने एएसपी वीरेंद्र कुमार पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इंद्रकांत के दाह संस्कार के बाद मृतक के ही दो पार्टनरों बल्लू और पुरुषोत्तम को उठा लिया और पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता की। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed