फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowds gathered in Tiranga Yatra in Rura and Rasulabad

Kanpur News: रूरा और रसूलाबाद में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Thu, 13 Aug 2026 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Tiranga Yatra in Rura and Rasulabad
रूरा/रसूलाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को रूरा और रसूलाबाद मंडल में उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जन सैलाब उमड़ा और भारत माता की जय और वंदेमातरम की गूंज रही।
विज्ञापन

रसूलाबाद में विधानसभा पूनम संखवार की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऋषि आश्रम से शुरू होकर आजाद चौक होते हुए वापस तिरंगा यात्रा ऋषि आश्रम पहुंची। यहां एक की एकता अखंडता अक्षुण्य रखने का संकल्प लिया गया। विधायक पूनम संखवार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। सभी नागरिकों को राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण दुबे, अध्यक्ष ओम शंकर सिंह, जिला मंत्री अमित सिंह, जीतेंद्र द्विवेदी, अनुरोध दुबे, महेंद्र त्रिपाठी, एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार संतोष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

रूरा में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की अगुवाई में नगर में मंडी समिति से लेकर नहर कोठी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। युवा जोश से लबरेज रहे। इस दौरान डीजे पर देश भक्ति के गीत बजाए गए। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता, ब्लाक प्रमुख आशीष मिश्रा, रवींद्र अवस्थी, सभासद संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed