Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowds gather following Sambhav death; every eye is moist with tears.

Kanpur News: संभव की मौत पर उमड़ा हुजूम, हर आंख नम

Mon, 16 Nov 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Crowds gather following Sambhav death; every eye is moist with tears.
कानपुर। कौशलपुरी निवासी कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के बेटे संभव की संदिग्ध हालात में अपार्टमेंट से गिरकर हुई मौत की सूचना पर रविवार सुबह घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। विधायक सलिल विश्नोई सहित अन्य नेता व शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी पिता विशाल को सांत्वना देने पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद दोपहर शव घर पहुंचा तो संभव की मां और बहन बदहवास हो गईं। करीब आधे घंटे बाद शव को भैरव घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया जहां पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंख नम नजर आई।
विज्ञापन

--
ऐसा संस्कारवान बेटा नहीं देखा-
घर पर जुटे लोगों में हर कोई संभव के मिलनसार व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव की तारीफ कर रहा था। पड़ोसी रागेंद्र के मुताबिक, संभव आज के दौर के युवाओं के लिए नजीर था। धन-वैभव का तनिक भी घमंड नहीं था। देखते ही मुस्कुरा कर नमस्ते करता था। सबसे बड़ी बात किसी भी तरह के नशे से दूर था। उसके साथ ऐसा हो जाएगा सोचा न था। वहीं संभव की मौत से घर और फैक्टरी में काम करने वाले कर्मी भी गमगीन दिखे। बोले, संभव बिल्कुल अपने पिता पर गया था। करीब दो साल से व्यापार में हाथ बंटा रहा था। कभी किसी को नाम से नहीं पुकारा। हमेशा भइया और दादा करके ही बात करता था।
विज्ञापन

--
दिवाली की झालर नहीं उतरी, लेकिन चिराग बुझ गया-
कारोबारी विशाल के बंगले को दिवाली पर विशेष तौर पर झालरों से सजाया गया था। मुख्य गेट दीपों की झालर लगाई गई थीं जो अभी उतरी नहीं थीं। ऐसे में संभव की मृत्यु होने पर लोगों के मुंह से निकल पड़ा कि अभी तो घर की झालर तक नहीं उतरी थीं और घर का चिराग बुझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परिचित जता रहे अनहोनी की आशंका-
संभव की मौत पर विशाल के परिचित किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। लोग आरोप लगा रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे संभव है कि छठी मंजिल से गिरने के बावजूद उसके शरीर पर बाहर की ओर कोई चोट के निशान नहीं हैं, घड़ी भी नहीं टूटी। चश्मे का सिर्फ एक सीसा निकल कर अलग हुआ है। वहीं चैट डिलीट होना भी लोगों में संदेह पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed