फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowds are not decreasing in trains, people have to travel standing in buses

Kanpur News: ट्रेनों में नहीं कम हो रही भीड़, बसों में खड़े होकर करना पड़ा सफर

Thu, 23 Oct 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crowds are not decreasing in trains, people have to travel standing in buses
रूरा। भाई दूज मनाने के लिए बहनें अपने भाइयों के घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं, लेकिन ट्रेन व रोडवेज बसों में जगह न होने से इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को रूरा स्टेशन पर लंबी दूरी की हों या फिर लोकल चलने वाली मेमू सभी में भीड़ नजर आई। जगह न मिलने से कई लोग डग्गामार वाहन से अपने गंतव्य के लिए निकले।
विज्ञापन

दिवाली बीत जाने के बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम होती नजर नहीं आ रही है। लोगों को सीट के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। दिल्ली हावड़ा लाइन पर रूरा स्टेशन पर रुकने वाली अधिकांश ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है। कानपुर की तरफ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में बैठने के लिए लोग सुबह चार बजे पहुंचे, लेकिन कई लोग सीट न मिलने से प्लेटफॉर्म पर ही खड़े रह गए। कुछ यही स्थिति सुबह सात बजे आने वाली फफूंद-कानपुर मेमू व सुबह ग्यारह बजे टूंडला से कानपुर जाने वाली मेमू में भी रही।
विज्ञापन

इसके अलावा दोपहर में दिल्ली की तरफ से आने वाली मुरी व महानंद एक्सप्रेस में भी भीड़ होने से लोगों को बैठने की जगह नहीं मिल सकी। कानपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे कई लोग परेशान होकर रोडवेज बस के लिए ऑटो से बस स्टैंड के लिए निकल गए। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दिवाली पर्व को देखते हुए रेलवे ने कई त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों का ठहराव बड़े स्टेशनों पर किया गया है। अधिकांश यात्री यहां से कानपुर जाकर इन्हीं ट्रेनों से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................
अकबरपुर में ऑटो चालकों की रही मनमानी
अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे बुधवार सुबह से भीड़ रही। कानपुर व अन्य जिलों को जाने वाले यात्री रोडवेज बसों का इंतजार करते दिखे। वहीं रनियां, रूरा, पुखरायां, भोगनीपुर, सिकंदरा, मुंगीसापुर आदि स्थानों के लिए जाने के लिए लोग ऑटो का इंतजार करते दिखे। भीड़ देख ऑटो चालकों ने भी मनमाना किराया वसूला। इस बीच चालक क्षमता से अधिक सवारी भी बैठाए नजर आए। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान मुस्तैद होने के बाद भी किसी ने इन्हें टोका नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed