{"_id":"580f72284f1c1b057fbc22b4","slug":"cross-banner-deviates-from-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से हटेंगे क्रॉस बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से हटेंगे क्रॉस बैनर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के नगर आयुक्त ने जारी किए आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गली, चौराहों और पार्कों में लगे क्रॉस बैनर हटाए जाएंगे। नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों संग शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंगा बैराज रोड पर जल निगम प्लांट के पास बिना हस्ताक्षर पट्टिका वाली विभिन्न ज्वैलर्स की होर्डिंग्स लगी मिलीं। नगर आयुक्त ने इनकी जांच करने और अवैध मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। माता स्वरूप रानी मार्ग पर चौराहे की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल की मरम्मत भी कराने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने बेनाझाबर रोड, स्वरूप नगर, गैस्ट्रोलीवर हास्पिटल रोड, तिलक नगर, कंपनी बाग चौराहा, विष्णुपुरी, नवाबगंज, चित्रांशी चौराहा, आजाद नगर, ज्योरा आजाद नगर, पुराना कानपुर स्थित सामलदास घाट आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान विष्णुपुरी में चित्रांशी चौराहे, स्वरूप नगर में वेद पैथोलॉजी केसामने, बेनाझाबर रोड पर इलाहाबाद बैंक के आसपास, आजाद नगर में प्रीत इंक्लेव के पास चौराहे पर सड़क को क्रास कर बांधे गए बैनर हटाने के निर्देश दिए।