{"_id":"65851422759634ed49072e10d3f6c754","slug":"crop-waste-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 तहसीलों में 13 से 20 फीसदी फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 तहसीलों में 13 से 20 फीसदी फसल बर्बाद
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गत दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद तहसील स्तर पर फसलों को पहुंची
विज्ञापन
क्षति का आंकलन कर लिया गया है। जिसमें जिले की 5 तहसीलों में खड़ी रबी की
करीब 13 से 20 फीसदी फसलों में क्षति का आंकलन किया गया है। क्षति आकलन की
रिपोर्ट सचिव एवं राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश को भेजी गई है।
जिले में गत दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद खेतों में खड़ी गेहूं, मटर, जौ, चना, मसूर, अरहर, सरसों, आलू, शाकभाजी आदि की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा था। फसलों को क्षति पहुंचने के कारण किसान परेशान हो गए थे। जिसके चलते किसानों ने मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई थी।
जिले में कृषि विभाग व उद्यान विभाग ने फसलों को क्षति आंकलन शुरू कर दिया था। वहीं शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने बारिश से हुए नुकसान का क्षति आंकलन शुरू कर दिया था। जिसके क्रम में सभी तहसीलों से प्रभावित फसलों की क्षति आंकलन रिपोर्ट तहसीलदारों ने अपर जिलाधिकारी को भेज दी है।
जिले मेें बारिश व तेज हवाओं का सर्वाधिक असर भोगनीपुर तहसील पर पड़ा है। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में बारिश से करीब 15 से 35 फीसदी फसलों का क्षति आंकलन किया गया है। इसी प्रकार अकबरपुर तहसील क्षेत्र में 7 से 12 फीसदी, डेरापुर तहसील क्षेत्र में 8 से 10 फीसदी, सिकंदरा तहसील क्षेत्र में 20 से 30 फीसदी व रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में करीब 15 फीसदी नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
देहात में 13 से 20 फीसदी का नुकसान होने की संभावना व्यक्त की गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में बारिश के चलते हुए नुकसान का तहसील स्तर पर क्षति आंकलन रिपोर्ट उन्हें मिली है। जिसमें 5 तहसीलों में करीब 13 से 20 फीसदी फसलों को क्षति पहुंची है। क्षति आंकलन रिपोर्ट सविच एवं राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजी गई है।
देहात में फरवरी की शुरूआत में सर्वाधिक बारिश अकबरपुर क्षेत्र में हुई है। जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि गत 1 फरवरी को अकबरपुर क्षेत्र में सर्वाधिक 42 मिलीमीटर बारिश रेकार्ड की गई। वहीं भोगनीपुर में 5 मिलीमीटर, डेरापुर में 6 मिलीमीटर, रसूलाबाद में 15 मिलीमीटर बारिश रेकार्ड हुई। इसी क्रम में 2 व 3 फरवरी को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई।
फरवरी माह की शुरूआत में तीन दिनों तक झमाझम बारिश से जिले की पांचों तहसीलों की हजारों हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा था। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अकबरपुर क्षेत्र में कुल बारिश 52 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसी क्रम में भोगनीपुर तहसील में 10 मिलीमीटर, डेरापुर तहसील में 4 मिलीमीटर, सिकंदरा तहसील में कुल बारिश 6 मिलीमीटर, रसूलाबाद तहसील में कुल बारिश 44 मिलीमीटर रेकार्ड की गई है।