{"_id":"67beb140aff11f3c5e0c40b1","slug":"criminal-with-a-bounty-of-50-thousand-rupees-injured-in-police-encounter-admitted-to-district-hospital-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, जिला अस्पताल में भर्ती…ये सामान हुआ है बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, जिला अस्पताल में भर्ती…ये सामान हुआ है बरामद
Wed, 26 Feb 2025 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:46 AM IST
सार
Kannauj News: थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में 50,000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले में इत्र कारोबारी के यहां पिछले साल डकैती में वांछित बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश सुल्तान मोंगिया घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाश मध्य प्रदेश के गुना जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत मकरंदनगर में हुई डकैती की घटना में शामिल था। साथ ही, 15 माह से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और रुपये 5000 बरामद किए हैं।
विज्ञापन