फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman killed his elder brother

छोटे ने बड़े भाई के पेट में चाकू घोंपकर मार डाला

Fri, 13 Jan 2017 10:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
youngman killed his elder brother
खेत की जुताई बुवाई के मांगे थे पांच हजार रुपये
रुपये न देने पर छोटे ने बड़े भाई को चाकू घोंप दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है। 
विज्ञापन

थाना कुरारा के झलोखर गांव में खेत की जुताई बुवाई के पांच हजार रुपये मांगने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू घोंप दिया। झलोखर गांव निवासी स्व.कारेलाल प्रजापति के चार बेटे  रामाधीन, मुन्ना, पूर्व प्रधान राजकिशोर व बाबूराम हैं। कारेलाल की पत्नी गुजरतिया अपने बड़े पुत्र रामाधीन के साथ रहती है। जबकि अन्य तीनों भाई अलग-अलग मकान में रहते हैं। कारेलाल के पास तीन बीघा जमीन है। जिसका चारों पुत्रों व मां के बीच बंटवारा हो चुका है।
विज्ञापन

मुन्ना ने अपने ट्रैक्टर से बलकट पर ली गई बाबूराम की पांच बीघे फसल की जुताई बुवाई की थी। इसके एवज में पांच हजार रुपया खर्च हुआ था। रामाधीन के बेटे दिनेश ने  आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व मुन्ना ने बाबूराम से पैसों के मामले में तगादा भी किया था। जिस पर बाबूराम ने टाल मटोल कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे मुन्ना अपने खेत से पानी लगाकर घर आया। इसके बाद वह अपने छोटे भाई पूर्व प्रधान राजकिशोर के बीमार होने पर उसे देखने उसके घर चला गया। तभी घात लगाए बैठा बाबूराम ने हिसाब करने की धमकी दी। इसके बाद  मुन्ना के पेट में चाकू से वारकर दिया। इसी बीच बाबूराम का पुत्र आकाश भी कुल्हाड़ी लेकर आया। घटना के बाद दोनों भाग निकले। शोर शराबा सुनकर घायल मुन्ना क ो लहूलुहान हालत  में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसेे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से परिजनाें में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह यादव ने बताया कि पैसों के लेकर पूर्व प्रधान राजकिशोर के घर में भाइयों के बीच पंचायत चल रही थी। बताया कि पांच हजार रुपये खेत जुताई के लेने थे। इसी विवाद में आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed