फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man murder in ghatampur kanpur

किशोरी से छेड़छाड़ पर नशेबाज युवक की लाठियोें से पीटकर हत्या

Tue, 16 Oct 2018 11:34 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Young man murder in ghatampur kanpur
डेमो पिक
कानपुर में घाटमपुर थानाक्षेत्र के अमौली गांव में मंगलवार की देर शाम किशोरी से छेड़छाड़ करने पर लोगों ने एक नशेबाज युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष और सीओ मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ जांच और आरोपियों की तलाश शुरू की है। हत्या की वारदात अमौली से रैपुरा गांव की ओर जाने वाली रोड किनारे दलित बस्ती में हुई।
विज्ञापन


कोतवाली घाटमपुर के गांव निवासी छेदालाल संखवार ग्राम चौकीदार है। उसके बेटे रामसिंह (36) की पत्नी की बीते दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद रामसिंह शराब का लती हो गया था। वह नशेबाजी में लोगों से झगड़ा करता रहता था। मंगलवार की शाम शराब पीकर वह एक जगह बैठा था। तभी, उधर से एक 15 वर्षीय किशोरी निकली। आरोप है कि रामसिंह ने हाथ पकड़ लिया और एक ओर घसीटकर ले जाने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो रामसिंह उनसे उलझ गया। 
विज्ञापन


इसी बात पर किशोरी के परिजनों ने रामसिंह को घेरकर लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला और फरार हो गए। चौकीदार के पुत्र की हत्या की सूचना पाकर सजेती थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत और सीओ शैलेंद्र सिंह के साथ ही फोरेंसिक टीम पहुंची। सीओ ने बताया कि हत्या के मामले में गांव के मोनू, छोटू और दीपक बाल्मीकि पुत्रगण कारेलाल और मुन्ना वाल्मीकि समेत चार आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीओ ने हत्या के पीछे नशेबाजी और किशोरी के साथ छेड़खानी की मुख्य वजह बताई। कहा कि मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed