{"_id":"57e417304f1c1bfc61a82662","slug":"young-man-killed-with-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की हत्या, दो अज्ञात फौजियों पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से युवक की हत्या, दो अज्ञात फौजियों पर आरोप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के चरखारी कस्बे के मोहल्ला खंदिया निवासी युवक को बाइक सवार दो लोग अपने साथ ले गए। बाद में युवक का खून से लथपथ शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। मृतक के भाई का आरोप है कि दो अज्ञात फौजियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो अज्ञात फौजियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मोहल्ला खंदिया निवासी मनीष (25) पुत्र बादल रैकवार से दो लोग आए दिन मिलने आया करते थे। परिजनों के मुताबिक, आने वाले दोनों लोग कई बार फौजी की वर्दी में होते थे। जिनका नाम नहीं पता। बुधवार शाम को भी बाइक से यही दो लोग आए और मनीष को घर से अपने साथ ले गए। रात में मनीष के परिजनों को सूचना मिली कि मनीष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत अस्पताल पहुंच गए। लेकिन तब तक मनीष की मौत हो चुकी थी।
शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार किए जाने के घाव पाए गए। परिजनों ने मनीष की हत्या कर शव अस्पताल में फेंके जाने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई कमल रैकवार ने कोतवाली चरखारी में तहरीर सौंपी। तहरीर में दो अज्ञात फौजियों पर भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर कोतवाली में दो अज्ञात फौजियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। परिजनों का कहना है कि आरोपी फौजी हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी।