फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman murdered at her house

करोड़ों की सम्पत्ति के पीछे महिला को उतारा मौत के घाट

Fri, 07 Oct 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
woman murdered at her house
वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या
जनपद उन्नाव के देसाई नगर में गुरुवार रात एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दयावती देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुमेर मोर्य के रूप में की गई है।  
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले मुन्ना लाल ने शुक्रवार सुबह पुलिस व महिला की दो बेटियों को हत्या की जानकारी दी। मुन्ना के मुताबिक सवेरे उसकी पत्नी दयावती के घर दूध लेने गई थी। मुख्यद्वार खुला मिलने पर संदेह हुआ तो भीतर जाकर देखा। वहां दयावती अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया दयावती के दोनों हाथों की चूड़ियां टूटकर बिखरी पड़ी है। घर का कुछ सामान गायब है।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसकी करोड़ों की सम्पत्ति हड़पने के लिए की गई है। मृतक के पीछे उसकी दो बेटियों सुमन व दिप्ती हैं। दोनों फतेहपुर के खोखापुर में एक घर में बयाही गई हैं। फिलहाल पुलिस बेटियों व उनके ससुरालीजनों से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed