फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman killed after rape in kanpur chakeri

गैंगरेप करने के बाद महिला की हत्या

Wed, 30 Nov 2016 10:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
woman killed after rape in kanpur chakeri
पुलिस तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
कानपुर चकेरी में एक खेत में महिला (26) के साथ नशे में धुत बदमाशों ने गैंगरेप किया और कड़ाके की ठंड में उसे कम कपड़ों में छोड़कर भाग गए। हैलट अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। खेत से शराब की खाली बोतलें, पाउच और गिलास मिले हैं। एसपी ईस्ट सोमेन वर्मा का कहना है कि महिला के भाई की तहरीर पर रेप और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन चार संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगी।  
विज्ञापन


चकेरी पुलिस को सुबह आठ बजे सूचना मिली कि रोड किनारे एक खेत में महिला बेहोश पड़ी है। महिला को पहले काशीराम ट्रामा सेंटर फिर दोपहर में हैलट में भर्ती कराया गया। शाम करीब 6 बजे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला पास के मोहल्ले के एक सब्जी विक्रेता की पत्नी थी। छह दिन पहले पति से झगड़कर अपने मायके आई थी। परिजनों ने बताया कि महिला को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। 
विज्ञापन


महिला की बहन ने बताया कि मंगलवार शाम वह घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी। सुबह शव मिलने का पता चला। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कई गिलास, शराब की शीशियां और पाउच मिलने से आशंका है कि वारदात में तीन से चार लोगों का हाथ है। वारदात के बाद से मृत्यु तक महिला को होश नहीं आ सका। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। रेप की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई जाएगी। पुलिस तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि किसी करीबी का हाथ हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed