फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   woman dead body found behind her home in fatehpur

फतेहपुर: मायके में रह रही विवाहिता की हत्या, खेत में मिला शव, बंधे थे पैर व गले में कसा था दुपट्टा

Thu, 16 Jan 2020 03:28 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jan 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
woman dead body found behind her home in fatehpur
मायके में रह रही विवाहिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के ललौली थाने के मेड़ू का डेरा (करैहा) गांव में मायके में चार माह से रह रही एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। वह नए घर में छोटी विवाहित बहन के साथ सोने गई थी। सुबह घर के पीछे खेत में महिला का शव मिला। गले में दुपट्टा कसा था। दोनों पैर साड़ी के पल्लू से बंधे थे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम सभा करैहा के मजरे मेड़ू का डेरा में किसान स्व.जगदेव निषाद के दो घर हैं।
विज्ञापन

एक घर में पत्नी शिवप्यारी व परिवार के अन्य लोग रहते हैं। दूसरे नए घर में मां रामदुलारी रहती हैं। यह गांव के बाहर खेत के पास बना है। शिवप्यारी के साथ उनकी विवाहित बेटी रामादेवी (35) चार माह से रह रही थी।

शादी पुराना डेरा ललौली निवासी राम नरेश से हुई थी। तीन बच्चे पिता के साथ ही रहते हैं। दूसरी विवाहित छोटी बेटी रीना दस दिन पहले खिचड़ी त्योहार के लिए आई थी। बुधवार को रामादेवी की दादी रामदुलारी अपने मायके कौडार गई थी।

इस वजह से दोनों बहन रामादेवी व रानी रात में नए घर में सोने आई थीं। रानी ने बताया कि रात दस बजे दोनों बहनें अलग-अलग बिस्तर पर सो गई थीं। सुबह जब वह उठी तो बड़ी बहन नहीं दिखी। अंदर से बंद किया गया दरवाजा खुला था।

खेत में महिला का शव देख शोर मचाने पर आसपास के लोग व अन्य आ गए। लहसुन के पौध दबे हुए थे। कुछ दूरी पर बहन की चप्पल पड़ी मिली। गला दुपट्टे से कसा और पैर बंधा था। सूचना पर ललौली पुलिस व बिंदकी सीओ योगेंद्र सिंह मलिक पहुंचे।
विज्ञापन

बहन समेत कई लोगों के बयान लिए गए हैं। एसओ प्रदीप यादव का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। दूसरी ओर रामादेवी की मां शिवप्यारी का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

बेटी की पति से बनती नहीं। दहेज के लिए उत्पीड़न होता था। कोर्ट की मदद से एक माह पहले रिपोर्ट भी लिखाई गई थी। हो सकता है हत्या में पति का हाथ हो। इधर, पत्नी की मौत सुनकर पति भी बच्चों समेत मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed