फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   violence in wedding at kanpur

शादी में दुल्हन के साथ सेल्फी लेना चाहते थे दूल्हे के दाेस्त, मना करने पर हुअा यह हाल

Thu, 15 Feb 2018 10:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
violence in wedding at kanpur
शादी में बवाल
दूल्हन के साथ जब दूल्हे के दाेस्ताें ने सेल्फ‍ी लेने की काेश‌िश की ताे लड़की की मां ने इसका व‌िराेध क‌िया। फाेटाे लेने से इंकार करने पर दूल्हे पक्ष के नशेबाजाें ने शादी में बवाल करना शुरु कर द‌िया। घटना कानपुर के बर्रा की है। 
विज्ञापन

 

कानपुर के जरौली फेस-वन, बर्रा के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में दूल्हे पक्ष के नशेबाजों ने पहले फोटो खिंचाने के लिए जमकर बवाल किया। मारपीट, तोड़फोड़ के बाद खाना भी फेंक दिया। पांच लोगों के सिर फूट गए। दूल्हा भी गेस्ट हाउस से भाग निकला। घटना के बाद दुल्हन और उसकी मां ने शादी से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


विश्व बैंक, बर्रा निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी की बारात मर्दनपुर से आई थी। द्वारचार और जयमाल के बाद दूल्हा पक्ष के नशेबाज स्टेज पर पहुंच गए और फोटो खिंचाने के लिए दुल्हन पक्ष के लोगों को उतारना शुरू कर दिया। दुल्हन की मां ने विरोध किया तो नशेबाजों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे ने दुल्हन को भी पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को गेस्ट हाउस के भीतर और बाहर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हंगामे के दौरान कुछ लोगों खाना और मेज-कुर्सियां पलट दीं। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पांच लोग चुटहिल हो गए।


तमाम मारपीट और भगदड़ में चुटहिल हो गए। यूपी-100 पुलिस की 10 गाड़ियां और बर्रा थानाध्यक्ष ने वहां पहुंच कर मामला शांत कराया। पुलिस ने मारपीट में घायल दूल्हे के पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बकौल थानाध्यक्ष तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed