फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   violence in road accident

सड़क हादसा, एक मौत, सात घायल, पथराव-आगजनी

Mon, 08 Dec 2014 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 08 Dec 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
violence in road accident
मरियमपुर चौराहे पर गेहूं लदे ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत और सात लोगों के घायल होने के बाद गुस्साई पब्लिक ने जमकर बवाल किया।
विज्ञापन

ट्रक पर पथराव के बाद आग लगा दी और मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम, सीओ नजीराबाद समेत पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों से हाथापाई की।
घूम-घूम कर पथराव किया, जाम लगाकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक घोर अराजकता का माहौल रहा और पुलिस बेबस रही।
ट्रक में लगी आग बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी लोगों ने पथराव कर खदेड़ दिया।
डॉयल 100 की इनोवा, सीओ नजीराबाद की गाड़ी और तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के शीशे लोगों ने तोड़ डाले और कुछ और गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दीं।
भीड़ ने एसपी पश्चिम हरीशचंदर से भी बदसलूकी की। गनर ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने उससे काइबाइन छीनने का प्रयास किया।
हालात बेकाबू होते देख कई थानों की फोर्स, पीएसी, क्यूआरटी और आरएएफ बुलाई गई और भीड़ पर पानी की बौछार करने के साथ लाठीचार्ज किया गया।
तब उपद्रवी भागे। एसओ नजीराबाद ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है।
मृतक और घायलों के परिजनों की तहरीर आने पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
फजलगंज के बुद्धू वाला हाता निवासी आजाद उर्फ बउआ (28) रविवार दोपहर ढाई बजे गोविंद नगर कच्ची मडै़य्या निवासी भतीजे वीरेंद्र (24) के साथ बाइक से कमला नगर सिलेंडर लेने जा रहे थे।
इसी दौरान जेके मंदिर से फजलगंज की ओर आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटर से जा रहे एक दंपति को टक्कर मार दी।
दंपति सड़क पर गिरे। यह देख चालक तेज गति से ट्रक लेकर भागा और मरियमपुर चौराहे पर बउआ की बाइक को टक्कर मार दी।
बउआ और वीरेंद्र सड़क पर गिरे और ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। बउआ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र का बायां हाथ शरीर से अलग हो गया।  
इसके बाद ट्रक ने मरियमपुर चौराहे के पास रहने वाली रचना (15), पनकी कला की कलावती (46), इनकी छोटी बहन सुमन, मां प्रेमा को भी टक्कर मारी और एक दुकान के फुटपाथ से टकराकर रुक गया।
विज्ञापन

नजीराबाद पुलिस ने आनन-फानन बउआ के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इधर मामले की जानकारी मिलने पर वीरेंद्र और बउआ के परिजन भारी भीड़ के साथ मौके पर पहुंचे और शव मौके पर लाए जाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने टाल-मटोल किया तो भीड़ आपे से बाहर हो गई और ट्रक पर पथराव करने के बाद कहीं से एक स्टोव लाकर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी।
पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी।
संख्या में कम होने से पुलिस बैकफुट पर रही और भीड़ मनमानी करती रही। ट्रक पर लदे गेहूं के बोरे फाड़ डाले, गेंहू सड़क पर बिखरा दिया। कुछ राहगीरों से भी अभद्रता की।

थोड़ी देर बाद एसएसपी के. सुनील इमैनुएल, एसपी पूर्वी प्रभाकर चौधरी, एसपी ग्रामीण डॉ. अनिल कुमार मिश्र, एसपी क्राइम देवेश पांडेय, एसआईटी टीम, पीएसी, आरएएफ, क्यूआरटी टीम पहुंची।
इसके बाद फोर्स ने लाठीचार्ज करके हालात पर काबू पाया। पथराव में बाइक सवार अशोक नगर निवासी मुकेश, फायर कर्मी अश्वनी कुमार घायल हो गए।
पिटाई से फायर कर्मी प्यारेलाल सोनकर, सीएफओ राकेश राव चुटहिल हो गए। दो घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया है।
एसओ ने बताया कि कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। चिह्नित करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed