फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   violence in hailat between junior doctors and Teemardar

हैलट में जूनियर डाॅक्टरों तीमारदारों में मारपीट

Thu, 08 Oct 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
violence in hailat between junior doctors and Teemardar
हैलट में बुधवार रात एक लड़की की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया तो जूनियर डॉक्टर भड़क उठे। इससे दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते जूनियर डॉक्टरों की संख्या बढ़ गई। तीमारदार कम पड़ गए लिहाजा खूब पिटे। जैसे-तैसे वे शव लेकर भाग निकले। इधर, सूचना पर स्वरूपनगर पुलिस पहुंची तो जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। तीन जूनियर डॉक्टरों ंने अपना मेडिकल कराया और थानेदार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। देर रात तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


कानपुर देहात के सिकंदरा सिनौला निवासी राजवीर सिंह अपनी बेटी सरोजिनी (19) को दो दिन पहले हैलट लेकर आए थे। उसे पेट और हार्ट में कुछ दिक्कत थी। इमरजेंसी में डॉ. बीपी प्रियदर्शी की यूनिट में उसे भर्ती किया गया। सरोजिनी को वार्ड-16 का बेड नंबर दो दिया गया। बुधवार को उसकी हालत गंभीर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर ही परिजनों से कह दिया गया था कि कार्डियोलॉजी या दूसरे अस्पताल में लेकर जाओ। परिजन नहीं ले गए। शाम को कृत्रिम सांस देने की नौबत आई और रात में लगभग नौ बजे सरोजिनी की मौत हो गई। मौत होने पर परिजन लापरवाही का आरोप लगाने लगे। उनका कहना था कि सरोजिनी को खून की जरूरत थी लेकिन डॉक्टरों ने नहीं दिया। कोई उनके पास डोनर नहीं था।

यदि फ्री में खून मिल जाता तो जान बच जाती। ऐतराज करने पर हाथापाई होने लगी। इसी बीच बड़ी बहन की मौत से झुंझलाई छोटी बहन ने जूनियर डॉक्टर आशीष को थप्पड़ मार दिया। उनकी आंख में खून का थक्का जम गया। जेआर को चोट लगते ही सभी भड़क उठे। इसके बाद जुटे जूनियर डॉक्टरों ने बुजुर्ग मां-पिता, बहन सभी को पीटा।


हालांकि डॉ. आशीष का कहना है कि तीमारदारों ने जेआर को पीटा है। डॉ. राजकुमार और डॉ. रोहित बीचबचाव करने आए तो उनसे भी मारपीट हुई। स्वरूपनगर पुलिस ने परिजनों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। इस दौरान सरोजिनी की मां बेहोश हुई। बाद में परिजन एंबुलेंस कर वापस चले गए। इंस्पेक्टर कमल यादव ने बताया कि मारपीट दोनों पक्ष से हुई है। दोनों पक्ष से तहरीर है, छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed