फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh Police torture at Kannauj

अब कन्नौज में दिखा 'पुलिस का भयानक चेहरा', सोशल मीडिया पर शिकायत से हड़कंप

Sat, 06 Oct 2018 08:07 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police torture at Kannauj
पुलिस की पिटाई से सुरेश के शरीर पर पड़ गए काले दाग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस सिपाही द्वारा विवेक तिवारी हत्याकांड का मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि कन्नौज में पुलिस बर्बरता का एक और मामला सामने आ गया। यहां एक युवक को पुलिस ने बंधक बनाकर इस कदर टॉर्चर किया कि उसका पूरा बदन काला पड़ गया। ट्विटर पर शिकायत से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीजीपी ने इस मामले को लेकर कन्नौज के एसपी को तलब कर लिया है। 
विज्ञापन


जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज निवासी महाराम के बेटे सुरेश को 3 अक्टूबर की शाम सादी वर्दी में आए सिपाही आकाश यादव ने पकड़ लिया। लात, घूंसे और बेल्टों से बुरी तरह पीटते और घसीटते हुए उसे थाने ले गए। सुरेश की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। सुरेश ने बताया कि गांव के आनंद और मोनू आपस में लड़ रहे थे उसने बीचबचाव किया तो पुलिस ने उल्टा सुरेश को ही पकड़ लिया। सुरेश की तस्वीर किसी ने सोशल मीडिया पर ट्विटर के जरिए पीएमओ, सीएम, और डीजीपी को टैग कर दी। पुलिस बर्बरता का यह मामला आग की तरह पूरे जिले में फैल गया। डीजीपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed