{"_id":"5e0842798ebc3e87a91f3fc9","slug":"uproar-of-students-in-csa-hostel-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएसए के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, नशे में जूनियर छात्रों ने सीनियरों को कहे अपशब्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीएसए के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, नशे में जूनियर छात्रों ने सीनियरों को कहे अपशब्द
Sun, 29 Dec 2019 11:40 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शुक्रवार देर रात दो हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए तो जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को किसी तरह शांत कराया। एक हॉस्टल के छात्रों ने पुलिस पर पीटने का भी आरोप लगाया है।
सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात राय साहब राय प्रसाद हॉस्टल के जूनियर छात्रों ने नशे में छत से बी ब्लॉक हॉस्टल में रह रहे सीनियर छात्रों को अपशब्द कहना शुरू कर दिए। इसके बाद बी ब्लॉक हॉस्टल के छात्र भी राय साहब राय प्रसाद हॉस्टल पहुंचे तो दोनों में विवाद होने लगा।

पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। शनिवार को बी ब्लॉक हॉस्टल के छात्र डीएसडब्ल्यू डॉ. हरेश प्रताप सिंह केपास पहुंचे। आरोप लगाया कि पुलिस ने हंगामा करने वाले छात्रों को नहीं पीटा जबकि हमारे हॉस्टल के छात्रों को लाठियों से पीटा है।
देर रात हॉस्टल के छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। छात्रों का एक समूह मिलने आया था। किसी छात्र के खिलाफ शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत आती है तो कार्यवाही की जाएगी।
- डॉ. हरेश प्रताप सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण
छात्रों के हो-हल्ला की सूचना किसी छात्र ने ही दी थी। मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे छात्रों को शांत कराने के लिए लाठियां पटकी गई थीं। बल का प्रयोग नहीं किया गया।
- दिलीप कुमार बिंद, थाना प्रभारी, नवाबगंज